25 मई 2014 - 18:13
सीरिया ने क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ईरान की नीतियों को सराहा।

तेहरान में इस्लामी रेडियो और टेलीविजन यूनियन की जनरल असेम्बली की बैठक को विडियो कांफ़्रेंसिंग द्वारा संबोधित किया। उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कि सीरिया अपनी सैद्धांतिक नीतियों पर अटल है, कहा कि सीरिया की जनता, ईरानी, इराक़ी और फ़िलिस्तीनी क़ौमों के साथ प्रतिरोध के मार्ग को जारी रखेगी।

सीरिया के सूचना एवं प्रसारण मंत्री इमरान ज़ाबी ने क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ईरान की सच्ची नीतियों की सराहना की है।
उन्होंने तेहरान में इस्लामी रेडियो और टेलीविजन यूनियन की जनरल असेम्बली की बैठक को विडियो कांफ़्रेंसिंग द्वारा संबोधित किया। उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कि सीरिया अपनी सैद्धांतिक नीतियों पर अटल है, कहा कि सीरिया की जनता, ईरानी, इराक़ी और फ़िलिस्तीनी क़ौमों के साथ प्रतिरोध के मार्ग को जारी रखेगी। उन्होंने यह बयान करते हुए कि वास्तविकताओं को परिवर्तित करने के लिए सीरिया भीषण हमले का शिकार है, कहा कि दमिश्क़, सीरिया विरोधी आक्रमणों और प्रोपेगैंडों का जमकर मुक़ाबला करेगा।
दूसरी ओर फ़िलिस्तीन के क़ानूनी प्रधानमंत्री ने भी इस बैठक को वीडियो कांफ़्रेंसिंग द्वारा संबोधित किया और इस बात पर बल देते हुए कि बैतुल मुक़द्दस के मुद्दे को इस्लामी दुनिया की पहली समस्या होना चाहिए, कहा कि इस्लामी संचार माध्यमों का ध्यान फ़िलिस्तीन और बैतुल मुक़द्दस की ओर होना चाहिए। फ़िलिस्तीनी प्रधानमंत्री ने कहा कि इस्लाम धर्म के प्रचारकों को इस्लामी एकता की राह में क़दम बढ़ाना चाहिए और फ़िलिस्तीन के मुद्दे को इस्लामी दुनिया के मुख्य मुद्दे के रूप में पेश करना चाहिए।